April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गुरू और शुक्र का हुआ उदय फिर भी शादियों पर कोरोना का साया

Marriage : विवाह के लिए गुरु और शुक्र के तारे के उदय होने के बाद भी कोरोना (Corona) का साया शादियों पर मंडरा रहा है। विवाह के लिए शुभ मुहूर्त शुरू होने का सिलसिला 24 अप्रैल से शुरू हो रहा है। 5 मुहूर्त होने के बाद भी अप्रैल माह में न बारात निकल रही और ना ही फेर हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण लगे जनता कर्प्यू में जिला प्रशासन द्वारा विवाह समारोह की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके चलते जिन परिवारों में वैवाहिक आयोजन थे उन्होंने शादियों को जून जुलाई में आगे बढ़ा दिया है। अप्रैल-मई के प्रथम व दूसरे सप्ताह के शादियों के आयोजन पर भी संकट खड़ा हो गया है।

लेकिन सबसे बड़ा संकट यह है कि जिन परिवारों लग्न लिखा गये है। वह कैसे शादी आगे बढ़ाएगें। वहीं वर्तमान समय में शादियों के लिए होटलों की बुकिंग कई महिनों पहले हो जाती है। यहां तक कि सहुलियत के लिए पत्रिकाएं भी एक माह पूर्व ही बांट दी जाती है। ऐसे में उन परिवारों के लिए बुलायें हुए मेहमानों को फोन पर मना करना मजबुरी बना हुआ है। साथ ही होटलों को दिये हुए एंडवास पैसों का भी संकट दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों की मांग है कि जिस परिवार में लग्न लिखा गये है वहां कम से कम घर में ही 10 लोगों के बीच शादी करने की अनुमति दे दी जाए, ताकि मान्यताएं भी बनी रहे और सुरक्षा भी। अब देखना यह रहेगा कि इस बार शादियों पर कोरोना काल का कितना असर दिखाई देगा।

Share to...