उज्जैन: भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर व जनता हित में किये गए विकास कार्यो सहित विभिन्न योजनाओं व कार्यो की जानकारी देने के लिए आज लोकशक्ति कार्यालय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
कैबिनेट मंत्री डॉ मोहन यादव ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन शहर एवं जिले में यदि किसी ने समुचित विकास किया है तो वह भाजपा की सरकार है। हमारी सरकार ने अधोसंरचना से लेकर रोजगार पेयजल स्वास्थ्य शिक्षा के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम किया है। चाहे नर्मदा शिप्रा मिलन हो या फिर मास्टर प्लान लागू करना हो हमारी सरकार ने इसे लागू किया है। कांग्रेसी सरकार तो सिर्फ बातें करती रही और विकास के नाम पर कुछ नहीं किया।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राकेश पंड्या ने बताया की आज लोकशक्ति कार्यालय पर हुई पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री डॉ मोहन यादव ने कई बाते कही। आपने बताया की कांग्रेस के कार्यकाल में ही शहर की सब मिले बंद हुई और कई लोग बेरोजगार हुए। शिप्रा नर्मदा लिंक योजना पर कांग्रेस के नेता हंसी उड़ाते थे। सन 1977 से जो योजना पेंडिंग थी 80, 90 में भी उस पर काग्रेस की सरकार ने काम नहीं किया बाद में शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार ने 2003 के बाद इस पर काम किया और नर्मदा से शिप्रा को मिलाने का संकल्प को पूरा किया। नर्मदा शिप्रा लिंक योजना के कारण शहर में पेयजल की कमी नहीं हो रही है।
वहीं कृषि के लिए भी पानी मिलेगा इसके लिए हमने 3 राज्यों से एमओयू कर रखा है जल का प्रबंधन किसी भी राज्य और शहर के विकास के लिए सबसे आवश्यक है इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस योजना को पूरा किया है।
वही अधोसंरचना की बात करें तो कुछ दिनों बाद शहर के चारों ओर हर बड़े शहर जाने के लिए फोरलेन होगा। आज महाकाल लोक के कारण उज्जैन का नाम देश में पर्यटन के नक्शे पर जम कर उभरा है।
वहीं उच्च शिक्षा की बात की जाए तो विश्वविद्यालय ने कई नए कोर्स शुरू किए। जिनमें बीएससी, कृषि, बीपीएड, एमपीएड, फॉरेंसिक और पुलिस विज्ञान जैसे कई नए विषय शुरू किए गए हैं। इसके अलावा यदि खंडवा सनावद की रेल लाइन तैयार होगी तो दिल्ली का रास्ता भी 350 किलोमीटर कम हो जाएगा वहीं उज्जैन में दताना मताना हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए 90 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करवा ली है। आने वाले दिनों में हवाई पट्टी का विकसित रूप दिखेगा। इसके अलावा शहर में रोजगार की बात की जाए तो नागझिरी में बेस्ट कंपनी का गारमेंट्स बनाने का कारखाना शुरू कर दिया है ! इसमें करीब 4 हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। वहीं मेडिकल डिवाइस पार्क, अमूल डेयरी प्लांट आने वाले दिनों में शहर में तैयार हो रहा है, इसके अलावा बेस्ट कंपनी का भी नया उद्योग शुरू होने जा रहा है। इसमें हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।कांग्रेस की सरकार वर्तमान में भले मास्टर प्लान का विरोध कर रही है। लेकिन कांग्रेसी पहले यह तो बताएं कि उन्होंने 2003 तक कभी मास्टर प्लान क्यों नहीं बनाया क्योंकि उनके मन में शहर के विकास की इच्छा ही नहीं थी। मास्टर प्लान बनाने का काम जब हमने 2003 के बाद किया तो 2016 तक शहर को 14 नए ब्रिज मिले और बाईपास सड़के मिली जिससे शहर का समुचित विकास हुआ है।
मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा पत्रकारों से कहा कि महाकाल लोक में जिन्होंने भ्रष्टाचार किया उनकी जांच होगी और सरकार उसके बाद कार्रवाई करेगी। वही विक्रम विश्वविद्यालय में पीएचडी कांड के मुद्दे पर मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पी.एच.डी. कांड में लोकायुक्त में प्रकरण दर्ज हो चुका है जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।
पत्रकार वार्ता में महापौर मुकेश टटवाल, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया, सचिन सक्सेना, रूप पमनानी, राकेश पंड्या मौजूद थे।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर