इंदौर: इंदौर शहर में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। लगातार तस्करों पर लगाम कसी जा रही हैं। चंदननगर पुलिस ने 1 बदमाश को 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। इस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
दरअसल मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के बालाजी लेकव्यू कॉलोनी का है। जहां पुलिस को सूचना मिली थी, कि एक युवक अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने के लिए यहां आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर हुलिए के आधार पर बदमाश को पकड़ा। जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम पंकज राठौर होना बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर पुलिस ने बरामद की हैं।
बदमाश के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ब्राउन शुगर के बारे में बदमाश से पूछताछ की जा रही है की वह कहाँ से लाया था और किसे देने जा रहा था।

More Stories
IoT Security Warning: बच्चों के AI खिलौनों से लेकर रोबोट वैक्यूम तक, हर तरफ मंडरा रहा है डेटा लीक का बड़ा खतरा
Rajat Patidar Fan Meet News: क्रिकेटर रजत पाटीदार से मिलने पहुंचा ओडिशा का यह खास फैन, आरसीबी की जर्सी पाकर हुआ गदगद
Anant Seva Nyas Indore News: मालवा के होल्कर राजघराने के समाधि स्थल पर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए हर साल होता है सामूहिक श्राद्ध कर्म