April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नए साल पर धार्मिक स्थलों सहित पर्यटक स्थलों पर उमड़ा जनसैलाब, बाबा महाकाल भस्मारती में शामिल हुए कई भक्त, नए साल की धूम

हीना तिवारी, उज्जैन: आज 1 जनवरी से नया साल 2024 आज से शुरू हो गया हैं। नए साल की शुरुआत कई लोग अपने आराध्य भगवान के दर्शन पूजन कर कर रहे हैं। 31 दिसंबर 2023 के समापन पर देर रात तक लोगो ने जश्न मनाया और 2024 का स्वागत किया।

नए साल में प्रसिद्ध मंदिरों में सुबह से जनसैलाब उमड़ा हुआ हैं। लोग 2024 का स्वागत भगवान के दर्शन करने के साथ कर रहें हैं। देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों में लोगो की भीड़ उमड़ी हैं।

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर उज्जैन में आज नए वर्ष 2024 में पहली भस्मारती की गई। भस्मारती में लोगो की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा महाकाल की भस्मारती में शामिल होकर बाबा के दर्शन कर कई लोगो ने अपने नए साल की शुरुआत की। नए की शुरुआत बाबा महाकाल दर्शन कर करने के लिए उज्जैन में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा हैं। भारी संख्या में लोगो के दर्शन करने पहुँचने को लेकर मंदिर समिति व पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।

वही प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर इंदौर में भी अलसुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। गणेश जी के दर्शन कर लोगो ने अपने नए वर्ष की शुरुआत की। मन्दिर में बड़ी संख्या में लोग उमड़े हैं।

इसी तरह काशी विश्वनाथ मंदिर, शिरडी के साई बाबा, राम मंदिर अयोध्या, हनुमान गढ़ी, सांवरिया सेठ, मथुरा वृंदावन, तिरुपति बालाजी, वाराणसी सहित सभी धार्मिक स्थलों पर लोगो की भीड़ उमड़ रही हैं। लोगो द्वारा भगवान के दर्शन कर आने वाला साल मंगलमय हो ऐसी कामना की जा रही हैं।

इसके साथ ही प्रमुख पर्यटक स्थलों पर भी लोगो का हुजूम उमड़ा हैं और लोग नए साल की शुरुआत कर रहे हैं। अपने इष्ट मित्रों,परिजनों, दोस्तों और अपने खास लोगो को नए साल की शुभकामनाएं फोन कॉल और मैसेज, वीडियो कॉल कर दे रहे हैं। टूरिस्ट, पर्यटक स्थलों सहित धार्मिक स्थलों पर नए साल की धूम हैं।

Share to...