April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मप्र के सीधी और सिंगरौली जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके, यह रही तीव्रता

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली और सीधी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

आज रविवार को अपरान्ह 14:33:59 बजे समयानुसार भूस्थानिक केंद्र 24.17 डिग्री उत्तर अक्षांश, 82.40 डिग्री पूर्व देशांतर सिंगरौली में 3.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ है, जिसका हाइपोसेंटर 10 किमी गहराई पर था। मध्य प्रदेश में सिंगरौली जिले सरई, बैढ़न, देवसर, माड़ा और चितरंगी तहसीलों और सीधी जिले के कुसमी तहसील में कहीं-कहीं हल्के कंपन महसूस किये गये।

हल्के भूकंप के झटके महसूस होने से लोगो मे हड़कंप मच गया। लोग दहशत में आ गए। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार की कोई जानहानि या कोई अन्य नुकसान नही हुआ हैं।

Share to...