जापान: जापान में भूकंप कई बार आकर तबाही मचा चुका हैं। आज जापान की धरती एक बार फिर भीषण भूकंप से दहली है। रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है।
भूकंप के बाद समुद्र का जलस्तर डेंजर लेवल तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं लोगों से घर खाली करने की तक अपील की गई है।
जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक शक्तिशाली भूकंप के झटके पश्चिमी जापान के इशिकावा प्रांत में महसूस किए गए। जापान के एनएचके ब्रॉडकास्टर ने बताया कि जापान सागर तट के साथ निगाटा, टोयामा, यामागाटा, फुकुई और ह्योगो प्रान्त में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग से जुड़े जापानी अधिकारियों के मुताबिक सुनामी के कारण समुद्र की लहरें 5 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं। इसलिए लोगों से जितनी जल्दी हो सके ऊंची भूमि या पास की किसी बिल्डिंग की चोटी पर भागने का आग्रह किया गया हैं।
फिलहाल भूकंप से कितना नुकसान हुआ हैं इसकी जानकारी नही आई हैं वही भूकंप से लोगो मे दहशत हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित