ओडिशा के बालासोर में भीषण रेल हादसा होने के बाद पीएम मोदी घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। इसके बाद वो अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना और उनसे बातचीत की।
ओडिशा में शुक्रवार शाम को हुए भीषण ट्रेन हादसे का जायजा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि असह्य वेदना महसूस कर रहा हूं।
यह बहुत बड़ा दर्दनाक और वेदना से परे मन को विचलित करने वाला है। जिन परिवारों के लोग घायल हुए हैं उनके लिए सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। जो परिजन हमने खोए हैं, वह वापस तो नहीं आ पाएंगे लेकिन सरकार उनके दु:ख में शामिल है। सरकार के लिए यह घटना दु:खदायी है। हर प्रकार के जांच के निर्देश दिए गए हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा उसको सख्त से सख्त सजा होगी। उसे बख्शा नहीं जाएगा।
शनिवार की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालासोर पहुंचे। यहां घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। पीएम मोदी वायुसेना के चॉपर से भुवनेश्वर से बालासोर पहुंचे थे।
हादसे की जगह पर पहुंचे पीएम मोदी ने चल रहे राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों, आपदा राहत बलों के कर्मियों और रेलवे अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने इस भीषण त्रासदी को कम करने के लिए ‘संपूर्ण सरकार’ दृष्टिकोण पर जोर दिया। पीएम ने कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य मंत्री से साइट से बात की। उन्होंने उनसे घायलों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि शोक संतप्त परिवारों को असुविधा का सामना न करना पड़े और प्रभावितों को आवश्यक सहायता मिलती रहे।
इस दौरान पीएम मोदी बेहद दुखी भी नजर आए।
बता दें कि इस रेल हादसे में अब तक 288 से लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल हैं।
उन्होंने मीडिया को दिए अपने संबोधन में कहा, ‘बहुत ही दर्दनाक और विचलित करने वाला हादसा है, मेरे पास इस वेदना को प्रकट करने के लिए शब्द नहीं है, ईश्वर सब को शक्ति दें ताकि वो दुख की घड़ी से निकल सकें।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि रेलवे ने अपनी पूरी शक्ति रेस्क्यू ऑपरेशन और रेल परिचालन को फिर से शुरू करने में लगा दी है। हम अपनी व्यवस्थाओं को और प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ाएंगे।
इससे पहले हादसे की जगह पर पीएम मोदी ने चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा की और इस दौरान उन्होंने एकजुट होकर उन्हें काम करने को कहा। पीएम मोदी घटनास्थल से मोबाइल फोन पर भी बात करते हुए नजर आये, पीएम ने फोन पर कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से सीधे बात की। उन्होंने अधिकारियों से लोगों के अच्छे इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
पीएम मोदी ने अधिकारियों को घायलों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का आदेश दिया। हादसे की संयुक्त जांच रिपोर्ट सामने आई है जिसमें इस भीषण घटना के पीछे सिग्नल से संबंधित गलती सामने आई है।
अब तक का सबसे बड़ा रेल हादसा माना जा रहा हैं जिसमे अब तक 288 लोगो की मौत हो चुकी हैं वही 900 से ज्यादा घायल हुए वही कई लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।
विदित हो कि कल शाम को ओड़िसा के बालासोर में 2 एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी 3 ट्रेनों की भीषण टक्कर हुई हैं। रेस्कयू ऑपरेशन में आर्मी व एयरफोर्स भी लगी थी।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल