इंदौर: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ अपने दो दिवसीय इंदौर और उज्जैन भ्रमण के पश्चात आज इंदौर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्रचंड को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भावभीनी विदाई दी।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नेपाल के पीएम को विदा देते हुए उनका चित्र भेंट किया। इस अवसर पर पीएम ने सीएम सहित सभी का आभार माना।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक गण रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़ तथा महेंद्र हार्डिया, गौरव रणदिवे तथा राजेश सोनकर, युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ निशांत खरे, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल