April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

NRC के बहाने सियासी फायदा लेने वाले बेनकाब ममता

असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी एनआरसी की अंतिम सूची आने के बाद विपक्ष ही नहीं भारतीय जनता पार्टी  के नेता भी एनआरसी से खुश नहीं हैं BJP नेता और असम सरकार में वित्त मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने एनआरसी में हेराफेरी की आशंका जताई है इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी एनआरसी लिस्ट का विरोध किया है सीएम ममता ने कहा है कि NRC ने उन सभी को बेनकाब कर दिया है जिन्होंने राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की वहीं हेमंत शर्मा ने कहा कि वह राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर एनआरसी को लेकर सारी उम्मीदें छोड़ चुके हैं क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार विदेशियों को राज्य से बाहर करने के नए तरीकों पर चर्चा कर रही हैं अंतिम एनआरसी सूची जारी होने से पहले शर्मा ने कहा मैंने एनआरसी को लेकर सभी उम्मीदें खो दी हैं मैं बस चाहता हूं कि दिन बिना किसी बुरी घटना के शांति से गुजर जाए मंत्री ने आगे कहा दिल्ली और असम सरकार विदेशियों को राज्य से बाहर निकालने के लिए नए तरीकों पर चर्चा कर रही हैं मुझे नहीं लगता कि यह अंतिम सूची है अभी और भी बहुत कुछ सामने आना बाकी है साथ ही शर्मा ने एनआरसी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि 1971 से पहले बांग्लादेश से भारत आए कई शरणार्थियों को एनआरसी सूची से बाहर निकाला गया है शर्मा के मुताबिक कई लोगों का आरोप है कि विरासत संबंधी आंकड़ों से छेड़छाड़ की गई है इसी के साथ हेमंत बिस्वा शर्मा ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट को असम के बॉर्डर पर स्थित जिलों में कम से कम 20 फीसदी और शेष असम में 10 फीसदी के पुन सत्यापन की अनुमति देनी चाहिए

Share to...