नईदिल्ली: कांग्रेस जल्द ही राहुल गांधी की अगुवाई में ‘न्याय यात्रा’ शुरू करने वाली है। इसके लिए योजना को मूर्त रूप दे दिया गया है। आने वाली 14 जनवरी से यात्रा की शुरुआत की जाएगी। इससे पहले गुरुवार को इस यात्रा का नाम बदल दिया गया है। अब इसे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के नाम से जाना जाएगा। कांग्रेस की बैठक में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए, मतभेदों को छोड़ दें, आलोचना में शामिल न हों या मीडिया में आंतरिक मुद्दे न उठाएं। उन्होंने इसी दौरान न्याय यात्रा के नाम बदलने की घोषणा भी की।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की नई पदयात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आ गई है। राहुल गांधी की इस यात्रा का नाम “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” होगा, जो देश के कुल 15 राज्यों से होकर गुजरेगी।
इस दौरान राहुल 6700 KM का पैदल सफर करेंगे। बताया गया कि सबसे लंबा सफर उत्तर प्रदेश में होगा, जहां राहुल 1074 किलोमीटर यात्रा करेंगे। इस दौरान वो 11 दिन में राज्य के 20 जिलों से कवर करेंगे।
राहुल गांधी की यात्रा 14 जनवरी दोपहर 12:30 बजे मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी। मणिपुर के बाद नागालैंड, फिर असम, अरुणाचल प्रदेश और वापस असम होते हुए ये मेघालय में प्रवेश करेगी। “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” इसके बाद बंगाल और फिर बिहार, झारखंड, ओडिशा के बाद उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र भी जाएगी। इस यात्रा के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से INDI गठबंधन के सभी दलों को न्योता दिया गया है।
आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 3 घंटे तक बैठक की। आज सारे प्रदेश अध्यक्ष और CLP नेता मौजूद थे। इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए चर्चा हुई। बैठक के बाद कहा गया कि हमारे देश और पार्टी के इतिहास में यात्रा मील का पत्थर साबित हुई। भारत जोड़ो यात्रा, जो हुई थी वो परिवर्तनकारी पदयात्रा निकली थी। देश में भारी बदलाव हुआ, संगठन में नई जान आई हैं।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट