April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कतर में फंसे 8 भारतीय नोसैनिको को सजा के खिलाफ अपील के लिए मिला 60 दिन का समय, मिली बड़ी राहत

नईदिल्ली: कतर में भारतीय नौसेना के जेल में बंद आठ पूर्व कर्मियों के लिए भारत सरकार लगातार भरसक कोशिश कर रही हैं। भारतीय प्रयासों को सफलता भी मिल रही हैं कुछ ही दिन पहले जहाँ सजा में कमी हुई है।

वही अब भारतीय कानूनी टीम को कतर की अपीलीय अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कतर की अपीलीय अदालत ने पिछले महीने जासूसी के एक कथित मामले में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों की मौत की सजा को कम कर दिया था और उन्हें अलग-अलग अवधि के लिए जेल की सजा सुनाई थी।

यह फैसला भारतीय नागरिकों के परिवारों के सदस्यों द्वारा एक अन्य अदालत के पहले के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने के कुछ सप्ताह बाद आया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि आदेश के खिलाफ कतर की सर्वोच्च अदालत में अपील दायर करने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है।

अपील में समय मिलने की जानकारी के बाद नोसैनिको के परिजनों में खुशी हैं और भारत सरकार के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं साथ ही सभी के जल्द बरी होकर वापस स्वदेश लौटने की कामना भी कर रहें हैं।

Share to...