आंध्रप्रदेश: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कासिबुग्गा में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मच गई। इस दौरान 9 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। यह घटना एकादशी के मौके पर हुई। इस समय मंदिर में भारी भीड़ जमा थी, जिसके कारण ओवरक्राउडिंग हो गई। इससे अचानक भगदड़ मच गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया।
दर्शन के दौरान भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से कम से कम 09 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंदिर में अचानक भीड़ बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई, जिससे यह हादसा हुआ। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
एकादशी के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे, जिससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ बढ़ने के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ और मौतों पर दुख जताया है। सीएम ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि श्रीकाकुलम जिले के वेंकटेश्वर मंदिर में ये हृदयविदारक घटना हुई है। उन्होंने पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। सीएम ने कहा कि प्रशासन को सभी पीड़ितों और घायलों को तुरंत मदद करने का आदेश दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने के आदेश दिए हैं।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध