April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बच्चों की सगाई से पहले समधी समधन में हुआ प्यार, दोनो घर से भागे, एक साथ रहने का लिया निर्णय

उज्जैन: कहते हैं जब प्यार किसी से होता हैं तो प्यार में प्रेमी प्रेमिका हर हद से गुजर जाने को तैयार रहते हैं और सच्चा प्यार पाने की खातिर प्रेमी प्रेमिका सबकुछ कर गुजरते हैं। प्यार में पड़ा शख्स हर हाल में अपने प्रेमिका या प्रेमी के लिए तत्पर रहता है। ऐसा ही एक प्यार का मामला उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील में प्यार का एक अनोखा मामला सामने आया है।

45 वर्षीय महिला और 50 वर्षीय पुरुष, दोनों अपने लड़का लड़की की आपज में सगाई की बात कर रहे थे यानी महिला के बेटे और पुरुष की बेटी का रिश्ता तय होने वाला था, लेकिन बच्चों की सगाई होती उससे पहले ही महिला और पुरुष में प्रेम हो गया और महिला पुरुष खुद प्रेमी युगल बन एक दूसरे के साथ घर छोड़कर चले गए।

महिला के बेटे ने माँ की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी और तलाश के बाद ढूंढ निकाला। गुरुवार को महिला को पुलिस ने बरामद कर थाना लाया गया। पूछताछ करने व घर भेजने की कोशिश की गई, तो उसने साफ कहा की वह अपने प्रेमी समधी हैं अब यही मेरे जीवनसाथी हैं, मैं इनके साथ ही रहना चाहती हूं।

मामले को लेकर बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि चिकली निवासी एक व्यक्ति अपनी बेटी के लिए बड़नगर तहसील के ऊंटवास गांव में रिश्ता देखने गया था। बातचीत के बाद लड़की-लड़के ने एक-दूसरे को पसंद किया। सगाई की तैयारी शुरू हुई। 14 अक्टूबर को ऊंटवास की 45 वर्षीय महिला (लड़के की मां) लापता हो गई। 15 अक्टूम्बर को बेटे ने बड़नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 15 दिन बाद पता चला कि वह चिकली में रह रही है। पुलिस पहुंची तो पाया कि महिला लड़की के पिता के साथ रह रही है। दोनों को थाने लाया गया, जहां सच्चाई सामने आई। थाने में महिला को करीब तीन घंटे तक समझाने का प्रयास किया गया। उसकी मां, सास और अन्य परिजन ने भी समझाया, लेकिन उसने साफ कहा कि वह अब ससुराल या मायके नहीं जाएगी।

टीआई अशोक पाटीदार के अनुसार महिला का पति जीवित है। जिसके साथ वह रहना चाहती है, उसकी पत्नी का निधन हो चुका है।चूंकि दोनो बालिग हैं और यह उनका निजी मामला है इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नही की गई है। महिला के अडिग रहने पर फिलहाल उसे चिकली निवासी व्यक्ति के साथ जाने दिया गया हैं।

बहरहाल समधी समधन का यह प्रेम प्रसंग शहर सहित आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हैं और लोग कह रहे है कि प्यार यदि सच्चा है तो उम्र का मोहताज नही हैं। सच्चा प्यार करने वाले किसी बाधा या उम्र, रिश्तों को नही देखते।

Share to...