नईदिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG परीक्षा की नई डेट का एलान कर दिया है। अब परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त 2024 को दो शिफ्ट में किया जाएगा।
कैंडिडेट्स रिवाइज्ड शेड्यूल को आधिकारिक साइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं। शेड्यूल चेक करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैं।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि अब नीट पीजी एग्जाम का आयोजन 11 अगस्त को होगा। ये परीक्षा (NEET PG) दो पालियों में आयोजित की जाएगी। कट ऑफ की डेट 15 अगस्त ही रहेगी। परीक्षा से जुड़ी अपडेट के लिए कैंडिडेट आधिकारिक साइट की मदद लें।
बताते चलें कि NEET PG 2024 का आयोजन 23 जून को किया जाना था। लेकिन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने एहतियात के तौर पर इस एग्जाम को री- शेड्यूल किया था। जिसके बाद आज परीक्षा की नई तारीख का एलान नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की तरफ से किया गया है। इस परीक्षा में 2 से 3 लाख कैंडिडेट्स हर साल शामिल होते हैं। ज्यादा डिटेल्स के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं।
यहां क्लिक कर चेक करें नोटिस
कैसे देखें आधिकारिक नोटिस
स्टेप 1: कैंडिडेट्स सबसे पहले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की आधिकारिक साइट natboard.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2: अब नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज के होमपेज पर आपको पब्लिक नोटिस दिखेगा।
स्टेप 3: पब्लिक नोटिस में आपको सबसे ऊपर नीट पीजी रिवाइज्ड शेड्यूल से जुड़ा लिंक दिखाई देगा।
स्टेप 4: उम्मीदवार उस लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5: फिर उम्मीदवार के सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
स्टेप 6: इस नोटिस वाले पेज को कैंडिडेट्स डाउनलोड कर लें।

More Stories
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार