May 12, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक की खबर के बाद हुआ एक्शन, सीबीआई करेंगी जाँच

नईदिल्ली: देशभर के लाखों मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। यह परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी, लेकिन अब इसे दोबारा कराया जाएगा।

नए एग्जाम की तारीखें बाद में जारी की जाएंगी। इस फैसले के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

कई छात्र अब नई परीक्षा की तैयारी को लेकर योजना बना रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया पर भी इस फैसले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। फिलहाल एजेंसी की ओर से कहा गया है कि जल्द ही नई तारीख और बाकी जरूरी जानकारी साझा की जाएगी।

सरकार ने मामले की निष्पक्ष और व्यापक जाँच के लिए सीबीआई को जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा हैं कि राजस्थान में सामने आए कथित गेस पेपर में कई सवाल असली परीक्षा से मेल खाने के आरोप लगे थे। इसी के बाद देशभर में परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो गए थे।

NTA ने कहा है कि वह जाँच एजेंसियों को हर जरूरी रिकॉर्ड और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगा। फिलहाल लाखों छात्रों की नजर अब नई परीक्षा तारीखों पर टिकी हुई हैं।

Share to...