पेरिस ओलंपिक में जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) इवेंट में भारत के स्टार जेवेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 92.97 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया है।
भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका। नीरज चोपड़ा भले ही अपने सिल्वर मेडल से खुश न हों, लेकिन उन्होंने भारत के लिए इतिहास रच दिया है। वह ओलंपिक में स्वर्ण और सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
भारत के स्टार जेवेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर थ्रो के साथ दूसरे पायदान पर अपनी जगह बनाते हुए सिल्वर मेडल जीता। शुरुआत से ही यह फाइनल मैच भारत बनाम पाकिस्तान होता दिखा क्योंकि दूसरे राउंड से ही अरशद नदीम पहले और नीरज चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहे। इस तरह नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम में टक्कर जैसी स्थिति नजर आई।
अरशद नदीम ने फाइनल में 92.97 मीटर थ्रो के साथ पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़कर ओलंपिक इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। पहले राउंड में नदीम का फाउल हुआ, इसके बाद दूसरे राउंड उन्होंने 92.97 मीटर थ्रो के साथ रिकॉर्ड बना दिया। नदीम ने कुल 6 में से 2 प्रयासों में 90 मीटर से दूर भाला फेंका।
नीरज चोपड़ा ने 6 में से 5 फाउल किए। पहले प्रयास में नीरज का फाउल हो गया था, उनका पैर लाइन को टच कर गया। इसके बाद नीरज ने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर दूर भाला फेंका। इसके बाद नीरज ने तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे प्रयास में फाउल किया।
फाइनल में सभी 12 खिलाड़ियों का बेस्ट थ्रो
- अरशद नदीम (पाकिस्तान)- 92.97 मीटर
- नीरज चोपड़ा (भारत)- 89.45 मीटर
- एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)- 88.54 मीटर
- जैकब वाडलेच (चेक रिपब्लिक)- 88.50 मीटर
- जूलियस येगो (केन्या)- 87.72 मीटर
- जूलियन वेबर (जर्मनी)- 87.40 मीटर
- केशोर्न वाल्कॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो)- 86.16 मीटर
- लस्सी एतेलाटालो (फिनलैंड)- 84.58 मीटर
- ओलिवर हेलैंडर (फिनलैंड)- 82.68 मीटर
- टोनी केरानेन (फिनलैंड)- 80.92 मीटर
- लुईज मौरिसियो डा सिल्वा (ब्राजील)- 80.67 मीटर
- एंड्रियन मर्डारे (मोल्डोवा)- 80.10 मीटर
पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक 5 मेडल जीते हैं। इससे में चार ब्रॉन्ज और एक सिल्वर है। सबसे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया। उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे। तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया। फिर हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज और नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता।
नीरज चोपड़ा के जेवेलिन में सिल्वर मेडल जीतने पर देशवासियों में खुशी की लहर है। नीरज की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित नेताओ ने बधाई प्रेषित की है।

More Stories
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन