April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Mumbai : ग्रिड फेल, क्या बोले अधिकारी, कुछ ऐसा होता है सिस्टम

Power Grid Mumbai

Mumbai : मुंबई में सोमवार की सुबह बड़े इलाके में बिजली (electricity) की सप्लाई प्रभावित हो गई जिससे सब कुछ उथल-पुथल हो गया। बिजली की सप्लाई ठप होने की वजह से लोकल ट्रेनें (local Train) रूक गई, ट्रैफिक सिग्नलों ने काम करना बंद कर दिया। सीसीटीवी (CCTV) कैमरे बंद हो गए। बैकों में कामकाज प्रभावित हो गया। ऑनलाइन (online) लेन-देन बंद हो गए।

मुंबई (Mumbai) में बिजली (electricity) की सप्लाई ठप होने के बाद सुबह से ही लोग परेशान हुए। शुरूआत में बताया गया कि ग्रिड फेल होने की वजह से बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई है, मगर कुछ समय के बाद ये साफ हो पाया कि दरअसल ये मुंबई की अपनी लोकल समस्या थी। ग्रिड से इसका कोई लेना देना नहीं था।

ग्रिड से मुंबई (Mumbai) को सप्लाई मिल रही थी मगर उसके अपने ग्रिड से लोकल स्तर पर सब स्टेशनों को बिजली (electricity) सप्लाई मंर समस्या हो रही थी। धीरे-धीरे सभी इलाकों में सप्लाई सामान्य हो पाई। ग्रिड फेल होने के बारे में जब पॉवर ग्रिड के अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पॉवर ग्रिड फेल नहीं हुआ था, बल्कि ये मुंबई का लोकल ग्रिड फेल हुआ था। इसी वजह से बिजली की सप्लाई ठप हो गई थी।

यह पॉवर फेल डिमांड और सप्लाई में बड़ा अंतर आने से होता है। अगर डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम है तो लोड बढ़ने से ग्रिड फेल हो जाता है। अचानक से लोकल ट्रेन रूक जाने की वजह से सब कुछ अस्त-वस्त हो गया। लोग कहीं बीच में ही ट्रेन में फस गयें। सड़कों पर ट्राफिक सिस्टम फैल होने की वजह से जाम लग गया।

Share to...