MP By Election : भाजपा (BJP) के राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindhia) की एक चुनावी रैली के दौरान भाषण देते हुए जुबान फिसल गई और उन्होंने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव (By Election) में गलती से लोगों से अपनी पूर्व पार्टी कांग्रेस (Congress) को वोट (Vote) देने को कहा। सिंधिया का ये वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ग्वालियर जिले की डबरा सीट से भाजपा (BJP) प्रत्याशी इमरती देवी (Imrati Devi) के पक्ष में शनिवार को रैली के दौरान कांग्रेस (congress) के लिए वोट मांगते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में सिंधिया यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि हाथ उठाकर हमें विश्वास दिलाओ, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और हमें मेरी डबरा की जनता, मेरी जानदार एवं शानदार जनता, मुट्ठी बांधकर विश्वास दिलाओ कि 3 तारीख को हाथ के पंजे पर बटन दबेगा। हालांकि, गलती का अहसास होने पर भाजपा (BJP) नेता ने तुरंत इस वाक्य में संशोधन किया और लोगों से भाजपा (BJP) के कमल चिन्ह को वोट (Vote Appeal) देने की अपील की।
इस गलती पर कांग्रेस (Congress) ने सिंधिया पर तंज कसते हुए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो अपलोड कर लिखा कि सिंधिया जी, मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की जनता विश्वास दिलाती है कि 3 तारीख को ईवीएम (EVM) पर हाथ के पंजे वाला बटन कांग्रेस का चुनाव चिन्ह ही दबेगा। इस बारे में संपर्क किए जाने पर प्रदेश भाजपा (BJP) प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी (Pankaj Chaturvedi) ने कहा कि इस तरह की गलती किसी भी व्यक्ति द्वारा हो सकती है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त