Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर में पुलिस (Police) और सुरक्षाबलों (Army) ने संयुक्त ऑपरेशन में हिजबुल मुजाहिद्दीन के चीफ कमांडर सैफुल्ला को मार गिराया है। सैफुल्ला को रियाज नायकू के मारे-जाने के बाद हिजबुल ने चीफ कमांडर बनाया था।
जानकारी के अनुसार सैफुल्ला को श्रीनगर (Shrinagar) जिले के रंगरेत इलाके में हुई। इस मुठभेड़ में मार गिराया गया है। उसके एक साथी को सेना ने जीवित पकड़ने में सफलता पाई है। सैफुल्ला को इसी साल हिजबुल ने अपना चीफ बनाया था। रंगरेत में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलिस महानिदेशक डीजीपी दिलबाग सिंह के अनुसार चंद रोज पहले हुई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 3 कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे सैफुल्ला का ही हाथ था। BJP नेताओं की हत्या में शामिल आतंकी अब्बास हिजबुल से ही लश्कर में गया था। सेना ने 72 घंटे के अंदर ही बीजेपी नेताओं के हत्यारे का काम तमाम कर दिया।
आईजी विजय कुमार (IG Vijay Kumar) ने किसी आतंकी (Terror) के पकड़े जाने से भी इनकार किया और कहा कि किसी आतंकी (Terror) को पकड़ा नहीं गया है। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन (Operation) जारी है। रंगरेत इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट