April 27, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महापौर ने किया नर्मदा पंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

इंदौर: इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आज सोमवार सुबह नर्मदा पंप स्टेशन पर औचक निरीक्षण किया गया।

महापौर द्वारा बिजलपुर नर्मदा पम्प स्टेशन, पानी कि टंकियों मे वितरण के सिस्टम को मॉनिटरिंग व्यवस्था का अवलोकन किया साथ ही वाचू पॉइंट से आने वाले पानी कम क्यों आ रहा है इसको लेकर अधिकारी कर्मचारियों से जानकारी ली संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर इसके लिए जांच के निर्देश भी दिए, इंदौर तक आने वाले पानी की चोरी को चेक करने के लिए जाँच के निर्देश दिये।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मेरे लिए पुरा शहर एक समान है इसलिए टंकियों मे पानी के वितरण में कोई भी अधिकारी पार्षद पक्षपात न करे।

इस औचक निरीक्षण के दौरान जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू एवं अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा भी उपस्थित थे।

Share to...