उत्तरप्रदेश: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है।यूपी के गुडंबा थाना क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक धमाका उस वक्त हुआ जब पटाखा व्यवसायी आलम अपने घर में ही बारूद और पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। धमाके से पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया, जिसमें आलम, उनकी पत्नी और दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां 2 लोगों की मौत हो गई। मलबे में तीन से अधिक लोग दबे होने की सूचना है और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमें पहुंच गईं। कई थानों पुलिस बल तैनात है और घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया है।
धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास के इलाके में सन्नाटा छा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आलम का घर बेहटा बाजार में स्थित था जहां वे अवैध रूप से पटाखे बनाते थे। जांच में सामने आया है कि घर में भारी मात्रा में बारूद रखा गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
पुलिस और प्रशासन के अनुसार यह पटाखा निर्माण का अवैध कारोबार था। आलम परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घरेलू स्तर पर पटाखे तैयार करते थे, लेकिन लाइसेंस की कोई जानकारी नहीं मिली। धमाके के बाद मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। एनडीआरएफ की टीम भी सहायता के लिए बुलाई गई है। घायलों की संख्या छह से अधिक बताई जा रही है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।
इस हादसे में मृतकों की पहचान पटाखा व्यवसायी आलम, आलम की पत्नी और आलम के दो बेटे के रूप में हुई है। हादसे में उनके परिवार के एक साथ चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। मलबे को हटाया जा रहा है और दबे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पटाखा फैक्ट्री लंबे समय से गांव में संचालित हो रही थी और पहले भी यहां सुरक्षा को लेकर चिंताएं जताई गई थीं।
पुलिस ने बताया कि रविवार को यहां गुडंबा इलाके में एक घर में चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।
एसीपी अनिंद्य विक्रम सिंह ने कहा, “विस्फोट उस घर में हुआ, जहां पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। विस्फोट के बाद छत का एक हिस्सा ढह गया।
हादसे के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि फैक्ट्री के संचालन के लिए जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था या नहीं? प्रशासन अब इस पहलू की भी जांच कर रहा है। गांव और आसपास के इलाकों में घटना के बाद से दहशत का माहौल है। कई परिवारों के लोग फैक्ट्री में काम करने गए थे, जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। जैसे-जैसे मलबा हटाया जा रहा है, नई जानकारियां सामने आ रही हैं। ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुटे हुए हैं और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ये हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। तभी पता चल पाएगा कि आखिर फैक्ट्री में अचानक से विस्फोट कैसे हो गया। हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा हुआ, धुएं का गुब्बार उठा। धुआं देख आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आ गए और मौके पर भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए।

More Stories
संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत काल भैरव, अंगारेश्वर मंदिर विस्तारीकरण एवं हरसिद्धि मंदिर-रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात