हरदा: मप्र विधानसभा निर्वाचन के लिये गत 17 नवम्बर को मतदान सम्पन्न हुआ था। आगामी 3 दिसम्बर को मतगणना की जाएगी।
मतदान के दौरान हरदा में पूर्व पार्षद दिलावर खान ने वार्ड क्र. 22 में स्थित बूथ क्रमांक 121 शासकीय उर्दू प्राथमिक शाला लाल स्कूल हरदा में अपना वोट डालकर उस इवीएम का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
रिटर्निंग अधिकारी आशीष खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में आज मंगलवार को थाना कोतवाली हरदा में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विदित हो कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ले जाना प्रतिबंधित किया था साथ ही किसी का भी मतदान करते समय ईवीएम मशीन का फ़ोटो या वीडियो बनाना प्रतिबंधित व गैर कानूनी हैं। इसी के तहत हरदा रिटर्निंग अधिकारी द्वारा यह कार्रवाई की गई हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त