April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह को रोकने के लिये कंट्रोल रूम स्थापित

हरदा: प्रतिवर्ष देवउठनी एकादशी(ग्यारस) पर बड़ी संख्या में विवाह होते हैं। विवाह मुहूर्त में कई बार बाल विवाह भी कर दिए जाते हैं। बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार के साथ कार्रवाई भी की जाती हैं। इसी को लेकर इस बार भी देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने के उद्देश्य से हरदा जिला व तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी ने बताया कि वर की आयु 21 वर्ष से कम तथा वधू की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसा पाया जाता है तो बाल विवाह संबंधी शिकायत कंट्रोल रूम में फोन करके की जा सकती है।

त्रिपाठी ने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट के प्रथम तल पर स्थित कक्ष क्रमांक 61 में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में बनाया गया है। इसके लिये मोबाइल नम्बर 9977109860 निर्धारित है। बाल विवाह संबंधी सूचना या शिकायत इस नम्बर पर की जा सकती है।

इसके अलावा टिमरनी ब्लॉक में सूचना व शिकायत के लिये मोबाइल नम्बर 9826944312 निर्धारित किया गया है। इसी तरह खिरकिया ब्लॉक के लिये 7974230817 तथा हरदा ब्लॉक के लिये 7974389932 पर बाल विवाह की सूचना या शिकायत की जा सकती है।

हरदा ग्रामीण क्षेत्र के लिये मोबाइल नम्बर 9826616079 तथा 8770786760 पर बाल विवाह की सूचना दी जा सकती हैं।

Share to...