पीलीभीत(उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई हैं। कार में कुल 11 लोग सवार थे जिसमें इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 6 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। सभी कार सवार उत्तराखंड के रहने वाले थे। हादसे की जानकारी के बाद पीलीभीत के न्यूरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला गया। इस दौरान जेसीबी की भी मदद लेनी पड़ी। मौके पर चीख पुकार मच गई। वही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगो की भीड़ लग गई। लोगो ने मृतको व घायलों को बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया।
अस्पताल में सभी घायलों का उपचार किया जा रहा हैं वही मृतको के शवों को पीएम के लिए पीएम रूम में रखवाया गया हैं। पुलिस पूरी घटना की जाँच में जुटी हुई हैं।

More Stories
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार निर्विरोध चुने गए राज्यसभा के उपसभापति, पीएम मोदी ने दी बधाई