April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई जिलों के कलेक्टर बदले, संदीप यादव होंगे जनसंपर्क आयुक्त, नीरज सिंह उज्जैन कलेक्टर

भोपाल: मप्र में आज एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई हैं। मप्र में 10 आईएएस अफसरों के तबादले किये गए हैं। चार जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है। उज्जैन, बैतूल, नर्मदापुरम और गुना के कलेक्टर बदले गए हैं वही कई अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किये गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विवेक पोरवाल सचिव मुख्यमंत्री एवं सचिव मप्र विमानन विभाग, जनसंपर्क विभाग तथा आयुक्त जनसंपर्क मप्र भोपाल एवं प्रबंध संचालक मप्र माध्यम को प्रमुख राजस्व आयुक्त मप्र भोपाल तथा पदेन सचिव ,मप्र शासन राजस्व विभाग तथा आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त मप्र ग्वालियर अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं।

वही संदीप यादव प्रमुख राजस्व आयुक्त मप्र भोपाल तथा पदेन सचिव ,मप्र शासन राजस्व विभाग तथा आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त मप्र ग्वालियर (अतिरिक्त प्रभार) को सचिव मप्र शासन, विमानन विभाग तथा सचिव मप्र शासन जनसंपर्क विभाग तथा आयुक्त जनसंपर्क मप्र भोपाल एवं प्रबंध संचालक मप्र माध्यम(अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया हैं।

इसके साथ ही नीरज कुमार सिंह कलेक्टर नर्मदापुरम को कलेक्टर उज्जैन बनाया गया हैं वही कुमार पुरुषोत्तम कलेक्टर उज्जैन को उप सचिव मप्र शासन, सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है। वही नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी प्रबंध संचालक राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम भोपाल को कलेक्टर बैतूल बनाया गया हैं।

अमनबीर सिंह बैंस कलेक्टर बैतूल को गुना कलेक्टर बनाया गया है तो वही सुश्री सोनिया मीना संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं,मप्र भोपाल तथा प्रबंध संचालक अनुसूचित जाति, वित्त एवं विकास निगम भोपाल तथा प्रबंध संचालक मप्र रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद अतिरिक्त प्रभार को कलेक्टर नर्मदापुरम बनाया गया हैं।

रोशन कुमार सिंह आयुक्त इगर निगम उज्जैन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल बनाया गया है वही स्वप्निल जी वानखेड़े आयुक्त नगर पालिक निगम जबलपुर को वी.क. अ. सह आयुक्त सह संचालक संस्थागत वित्त प्रभार सोपा गया तो वही प्रीति यादव अपर कलेक्टर उज्जैन को आयुक्त नगर पालिक निगम जबलपुर बनाया गया हैं।

Share to...