April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिल्ली के जैतपुरा में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत

नईदिल्ली: भारी बारिश के बीच साउथ ईस्ट दिल्ली के जैतपुर इलाके में आज शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक घर की दीवार गिरने से कई लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में 7 लोग घायल हुए, जिनमें सभी की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। मृतकों में 3 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चियां शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल 5 लोगों को सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था, जहां सभी ने दम तोड़ दिया। एक अन्य शख्स हशीबुल का अस्पताल में इलाज चल रहा था और अब पता चला है कि उनकी भी मौत हो गई।

मृतकों में पुरुषों में 30 वर्षीय शबीबुल, 30 वर्षीय रबीबुल और 45 वर्षीय मुत्तु अली शामिल हैं। महिलाओं में 25 वर्षीय रुबीना और 25 वर्षीय डॉली की जान चली गई। वहीं, बच्चियों में 6 वर्षीय रुखसाना और सात वर्षीय हसीना की मौत हो गई है।

स्थानीय निवासी आनंद जायसवाल ने बताया कि हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बिना देर किए मलबा हटाना शुरू कर दिया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने में मदद की। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दर्दनाक था और ज्यादातर लोग मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

साइथ ईस्ट की डीसीपी ने बताया कि 10-15 साल पुरानी झुग्गियों में एक दीवार गिर गई थी। उन्होंने बताया कि यहां ज्यादातर कबाड़ी वाले लोग रहते थे। दीवार गिरने से आठ लोग घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया। शुरुआती जांच के आधार पर उन्होंने बताया कि भारी बारिश की वजह से दीवार गिर गई। दीवार की नींव कमजोर थी। पुलिस को जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया था। डीसीपी ने बताया कि हादसे के बाद झुग्गी को खाली करा दिया गया है।

Share to...