September 30, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

यूपी के बागपत में बड़ा हादसा: आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान मचान ढहा, 7 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा घायल

बागपत(उप्र): उत्तर प्रदेश के बागपत में आज मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में लकड़ी से बना मचान ढह गया। इस कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसके नीचे दब गए। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, मचान ढहने के कारण अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 80 से अधिक श्रद्धालु घायल हैं। इस हादसे के कारण मौके पर भगदड़ की भी खबर सामने आई है।

प्रशासन की ओर से अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बड़ौत में जैन समुदाय के ‘लड्डू महोत्सव’ कार्यक्रम के दौरान वॉच टावर गिर गया। ये दर्दनाक हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर हुआ है। इस हादसे के कारण कई जैन श्रद्धालु खून से लथपथ हो गए हैं। एम्बुलेंस न मिलने कारण घायलों को ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर अफरातफरी मची हुई है।

उत्तर प्रदेश के बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण के पर्व के दौरान हुए हादसे के बाद लोगों को बचाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत जिले में हुए इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिये हैं और इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

आज निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था, यहां 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। इसकी सीढ़ियां टूट गई। बताया जा रहा है कि जैन कॉलेज परिसर में स्थापित मानस्तम्भ में विराजमान प्रतिमा जी का अभिषेक करने के लिए लगाई गई अस्थायी सीढ़ियां गिर गई हैं। इससे श्रद्धालु नीचे दब गए और भगदड़ मच गई।

हादसे में तरसपाल(66) पुत्र हुकमचंद गांधी रोड इमली वाली गली, अमित (35) पुत्र नरेश चंद, अरुण(48) पुत्र केशव राम ऊषा (24) पत्नी सुरेंद्र, शिल्पी (24), पुत्री सुनील जैन, विनीत जैन (40) पुत्र सुरेंद्र, कमलेश जैन(65) पत्नी सुरेश चंद की मौत हो गई है। वही सभी घायलों का अलग अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

बता दें कि ये आयोजन करीब 25 वर्षों से प्रतिवर्ष होता आ रहा है। जहां आयोजन हो रहा था वहां तभी भराव हुआ था। आयोजन स्थल पर बनाए गए मंच पर श्रद्धालु अधिक संख्या में चढ़ने से बल्लियों का बैलेंस बिगड़ गया और रस्सियां टूट गई।

हादसा होते ही पांडाल व मंच भरभराकर नीचे गिर पड़ा और तकरीबन 15 पुलिस कर्मी व 80 से ज़्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। इनको अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें अभी तक सात की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगो के साथ ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी व रेस्क्यू टीम मौजूद है और लोगो का रेस्क्यु किया जा रहा हैं।

Share to...