October 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Majhauli Accident Update: जबलपुर में नीला तालाब के पास विसर्जन जुलूस में फैला करंट, मची चीख-पुकार

जबलपुर। विजयादशमी के पावन पर्व के बाद माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के मझौली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बुधवार देर रात मझौली के नीला तालाब के पास प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस अचानक हुई दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और जुलूस में अफरा-तफरी मच गई।

🏥 नी नीला तालाब के पास हुआ हादसा: प्रशासन ने शुरू की जांच, घायलों का जबलपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब लोग माता रानी की प्रतिमा लेकर नीला तालाब की ओर जा रहे थे, तभी जुलूस में शामिल वाहन या प्रतिमा का उपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे पूरे करंट फैल गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत सभी घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवाब तलब करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share to...