October 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Indore Railway News 2026: पुरी रेलवे स्टेशन पर काम के चलते ट्रेनों का संचालन बदला, जानें कब तक रहेंगी गाड़ियां प्रभावित

इंदौर। पूर्व तटीय रेलवे के खुर्दा रोड मंडल अंतर्गत पुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस वजह से पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसके चलते इंदौर-पुरी, पुरी-इंदौर, वलसाड-पुरी और पुरी-वलसाड एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित मार्ग की बजाय आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी और मालतीपाटपुर तथा पुरी स्टेशनों के बीच निरस्त की गई हैं।

🛑 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस अब मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन पर होगी शॉर्ट टर्मिनेट, इस तारीख तक रहेंगी ट्रेनें प्रभावित

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी 27 अक्टूबर से लेकर 5 जनवरी 2027 तक विभिन्न तिथियों में इंदौर से रवाना होने वाली इंदौर-पुरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित गंतव्य पुरी तक न जाकर मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यानी यह ट्रेन मालतीपाटपुर और पुरी स्टेशन के बीच रद्द रहेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले ट्रेनों की स्थिति की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Share to...