October 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Indore Crime & Civic News: इंदौर विधानसभा-1 में मास्टर प्लान की सड़कों का बुरा हाल, धीमी रफ्तार से जनता परेशान

इंदौर। केंद्र सरकार की ओर से दो वर्ष पहले इंदौर में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 468 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि जारी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद शहर में मास्टर प्लान की सड़कों का निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। स्थिति यह है कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में बनने वाली मास्टर प्लान की कुल सात प्रस्तावित सड़कों में से चार सड़कों पर अब तक काम भी शुरू नहीं हो सका है। निर्माण कार्य में हो रही इस लगातार देरी के कारण स्थानीय रहवासियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

🚧 जिंसी रोड का बुरा हाल: निगमायुक्त और महापौर की घोषणाएं भी फेल, तीन सड़कों का निर्माण कार्य कछुआ गति से जारी

प्रस्तावित सात सड़कों में से जिन तीन सड़कों पर काम चल रहा है, उनकी रफ्तार भी इतनी धीमी है कि निर्माण कार्य कब पूरा होगा, इस पर संशय बना हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा खराब स्थिति जिंसी सड़क की है। नगर निगम आयुक्त (निगमायुक्त) और महापौर खुद इस निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर कई बार यातायात बहाल करने की समय-सीमा (डेडलाइन) तय कर चुके हैं, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो सका है। विकास कार्यों में प्रशासनिक लापरवाही और लेटलतीफी के चलते नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share to...