मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का ‘X’ अकाउंट हैक कर लिया गया है। हैकरों ने उनके हैंडल से पाकिस्तान और तुर्की के झंडों की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसके साथ ही उन्होंने दोनों इस्लामी देशों की तस्वीरों के साथ लाइव स्ट्रीमिंग की।
यह घटना ऐसे समय में हुई जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप के दूसरे मैच के लिए तैयार है। हैक होते ही अधिकारियों ने तुरंत साइबर क्राइम पुलिस को सूचित किया और X अकाउंट को फिर से नियंत्रित करने की कार्रवाई शुरू की गई।
अधिकारियों ने बताया कि डिप्टी CM के X हैंडल की देखरेख करने वाली टीम ने तुरंत हस्तक्षेप किया। लगभग 30 से 45 मिनट में अकाउंट को सामान्य स्थिति में लाया गया।
एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से सरकारी अधिकारियों और जनता दोनों की डिजिटल सुरक्षा पर सवाल उठते हैं। X प्लेटफॉर्म पर अधिकारियों की जानकारी सुरक्षित रखने के लिए नियमित निगरानी की आवश्यकता है।
यह पहला मौका नहीं है जब किसी आधिकारिक X अकाउंट को हैक किया गया हो। हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के X अकाउंट के हैक होने की खबरें आई थीं, जिसमें अजीबो-गरीब पोस्ट शेयर किए गए थे। हालांकि, बाद में उसे भी रिकवर कर लिया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सोशल मीडिया सुरक्षा के मुद्दे पर कई तरह के सवाल छोड़ जाते हैं।
फिलहाल महाराष्ट्र साइबर सेल इस घटना की जांच करेगी और अकाउंट हैक करने वालों का पता लगाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट