April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कर्नाटक के कब्जे वाले इलाकों को महाराष्ट्र में होगे शामिल : उद्धव ठाकरे

Maharashtra : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddav Thakare) ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार कर्नाटक (Karnataka) के उन इलाकों को राज्य में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां मराठी (Marathi) भाषी लोगों की बहुलता है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि इस उद्देश्य के लिए बलिदान देने वालों के लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महाराष्ट्र राज्य भाषायी आधार पर बेलगाम और अन्य इलाकों पर दावा जताता है जो पूर्ववर्ती बॉम्बे प्रेसिडेंसी (Bombay Presidency) का हिस्सा थे लेकिन अब कर्नाटक राज्य में आते हैं।

बेलगाम (Belgam) और कुछ अन्य सीमावर्ती इलाकों को महाराष्ट्र में शामिल करवाने के लिए संघर्ष कर रहे क्षेत्रीय संगठन महाराष्ट्र एकीकरण समिति ने उन लोगों की याद में 17 जनवरी को शहीदी दिवस मनाया, जो इस उद्देश्य के लिए लड़ते हुए 1956 में मारे गए थे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया कि सीमा विवाद में शहीद होने वाले लोगों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी, कर्नाटक के कब्जे वाले मराठी भाषी और सांस्कृतिक इलाकों को महाराष्ट्र में शामिल करना। हम इसके लिए एकजुट हैं और हमारी प्रतिज्ञा दृढ़ है। शहीदों के प्रति सम्मान जताते हुए यह वादा करते हैं।

Share to...