भोपाल (Bhopal) के पुराने इलाके में जमीन विवाद (Property) मामले को लेकर रविवार (Sunday) को 3 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू (Curfew) लगा दिया गया। मामला कबाड़खाना (Kabadkhana) इलाके में एक जमीन पर बाउंड्री (Boundary) निर्माण से जुड़ा है। हनुमानगंज पुलिस (Hanumanganj Police) का कहना है कि इलाके में 30 हजार वर्गफीट जमीन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) बाउंड्री वॉल बनवा रहा है।
इस इलाके में संघ का संभागीय कार्यालय केशव नीडम स्थित है और इसी के पास की जमीन से जुड़ा मामला है। कुछ लोगों ने जमीन को वक्फ बोर्ड का बताया था। इसके बाद मामला कोर्ट में चला गया। संघ के पक्ष में फैसला आने के बाद वहां बाउंड्री वॉल बनवाई जा रही है। विवाद की आशंका को देखते हुए तीन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया।
विवाद की आशंका को देखते हुए राजदेव कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी और कबाड़खाना इलाके को पुलिस ने सील कर दिया गया है। जिन 3 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू घोषित किया गया है, वहां के दूसरे इलाकों में मामूली ढील दी गई है। लोगों की आवाजाही जारी है।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम