October 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Madhya Pradesh Petrochemical News: ग्वालियर और रायसेन में अत्याधुनिक प्लास्टिक पार्क तैयार, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते

भोपाल। मध्य प्रदेश में पेट्रोकेमिकल और इससे जुड़े उद्योगों के तेजी से विस्तार की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। मुंबई के बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया केम 2026’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि आने वाले समय में बीना में 22 लाख टन से अधिक पेट्रोकेमिकल उत्पाद तैयार किए जाएंगे, जिससे प्लास्टिक, पैकेजिंग, फार्मा, टेक्स्टाइल और ऑटोमोबाइल उद्योगों को स्थानीय स्तर पर कच्चा माल मिल सकेगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

📈 ग्वालियर और रायसेन में अत्याधुनिक प्लास्टिक पार्क तैयार: प्रदेश में जमीन और बिजली सबसे सस्ती, उतरा 12 लाख करोड़ का निवेश

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य सरकार छोटे और बड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके तहत रायसेन के तामोट में 121 एकड़ और ग्वालियर के बिलोवा में 93 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक प्लास्टिक पार्क विकसित किए गए हैं। सीएम ने कहा कि पिछले पौने तीन वर्षों में मध्य प्रदेश में 12 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव धरातल पर उतरे हैं। प्रदेश में निवेशकों को सबसे सस्ती बिजली, पानी और प्लग-एंड-प्ले जोन की सुविधा मिल रही है, जिससे देश-विदेश के उद्योगों के लिए मध्य प्रदेश निवेश का सबसे पसंदीदा गंतव्य बन गया है।

Share to...