October 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Kuno Sangharsh Samiti Protest: श्योपुर रेलवे स्टेशन के बजट में कटौती के खिलाफ प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

श्योपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत श्योपुर रेलवे स्टेशन के विकास के लिए घोषित 150 करोड़ रुपये के बजट को घटाकर 35 करोड़ रुपये किए जाने के विरोध में कूनो संघर्ष समिति ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बर्धा स्थित रेलवे स्टेशन पर समिति के कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का पुतला दहन किया। इस दौरान पुतला दहन रोकने के पुलिस के प्रयासों के बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच हल्की छीनाझपटी भी देखने को मिली। समिति ने सरकार से पूर्व घोषित 150 करोड़ रुपये की राशि को तुरंत बहाल करने की मांग की है।

🐅 कूनो में चीता परियोजना से बढ़ी पर्यटन की संभावनाएं: ब्रॉडगेज रेल लाइन और यात्री सुविधाओं के विस्तार की उठी जोरदार मांग

कूनो संघर्ष समिति के अतुल चौहान के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कहा गया कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता परियोजना आने के बाद से श्योपुर का वैश्विक स्तर पर महत्व बढ़ गया है। ऐसे में रेलवे स्टेशन का विश्वस्तरीय और हेरिटेज लुक के साथ आधुनिक विकास होना बेहद जरूरी है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि बजट में की गई भारी कटौती को वापस नहीं लिया गया, तो क्षेत्र के विकास और पर्यटन को ध्यान में रखते हुए आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।

Share to...