October 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Dhirendra Krishna Shastri News: यूपी में निकलेगी बाबा बागेश्वर की चौथी रथयात्रा, राजा भैया के कुंडा दौरे का भी किया जिक्र

छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी तीसरी रथयात्रा कीार्स सफलता के बाद अब चौथी रथयात्रा निकालने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बुधवार रात बागेश्वर धाम में अन्नपूर्णा रसोई के दरबार के दौरान बाबा बागेश्वर ने भक्तों को जानकारी दी कि इस बार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अयोध्या तक रथयात्रा निकाली जाएगी। इस घोषणा के सामने आते ही पंडال में मौजूद भक्तों ने जोरदार तालियों के साथ इसका स्वागत किया।

🛕 रोजाना 40 से 50 किलोमीटर का सफर होगा तय: भक्तों की मांग पर छत्तीसगढ़ या बिहार का विकल्प भी खुला

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि अब तक निकाली गई तीनों रथयात्राओं को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला है, जिससे हिंदुओं में एकता का संदेश पहुंचा है। चौथी रथयात्रा एक दिन में 40 से 50 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसे अभी अंतिम नहीं माना जाए, क्योंकि भक्तों की मांग और परिस्थितियों के अनुसार यह यात्रा छत्तीसगढ़ या बिहार में भी निकाली जा सकती है। इसके अलावा उन्होंने राजा भैया की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे 17 से 20 नवंबर तक यूपी के कुंडा में कथा सुनाने जाएंगे।

Share to...