Lokesh Jangid : ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (Oxygen Concentrator) खरीदी में गड़बड़ी उजागर करने पर ट्रांसफर (Tranfer) किए जाने से नाराज चल रहे (Madhya Pradesh) मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अफसर लोकेश कुमार जांगिड़ को फोन पर धमकी मिली है। आरोपी ने गुरुवार रात 11ः49 बजे फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल कर जांगिड़ को 6 महीने की छुट्टी पर जाने को कहा है। धमकी मिलने के बाद लोकेश जांगिड़ ने तत्काल डीजीपी मध्यप्रदेश को वॉट्सऐप और अन्य माध्यम से शिकायत की, लेकिन 12 घंटे बाद भी उन्हें कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला है।
तू जानता नहीं है कि तूने किससे पंगा लिया है। अगर तुझे जान प्यारी है, तो मीडिया से बात करना और लिखना बंद कर दे। तू अपने बच्चे की भी खूब फोटो डालता है। कल से 6 महीने की छुट्टी पर चले जाओ। जांगिड़ ने बताया कि घटना के बाद डीजीपी को इस संबंध में एक शिकायत वॉट्सऐप और अन्य माध्यम से की है। मैंने उनसे निजी सुरक्षा की भी मांग की है। मामला गंभीर होने के कारण मैंने सीधे डीजीपी को शिकायत की है। लोकल थाने से कोई संपर्क नहीं किया है। हालांकि अभी तक डीजीपी या उनकी तरफ से किसी ने न तो कोई जवाब दिया और न ही संपर्क किया है।
2014 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अफसर लोकेश कुमार जांगिड़ की फील्ड पोस्टिंग के अभी साढ़े 4 साल हुए हैं, लेकिन उनके 8 बार ट्रांसफर हो चुके हैं। यानी औसतन हर 6 माह में उन्हें हटाया गया। 42 दिन पहले राज्य शिक्षा केंद्र के अपर संचालक से बड़वानी अपर कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन पिछले सप्ताह उन्हें वापस राज्य शिक्षा केंद्र भेज दिया गया है।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क