April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लड़िकयों ने पार की, भारतीय सेना ने वापस भेजा पाकिस्तान

LoC : अनजाने में नियंत्रण रेखा पार कर भारत (India) की सीमा में आईं 2 नाबालिग लड़कियों को सोमवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुंछ जिले में क्रॉसिंग प्वाइंट (Crossing Point) के माध्यम से पाकिस्तान (Pakistan) भेज दिया गया। 2 नाबालिग लड़कियों लाईबा जबैर उम्र 17 और सना जबैर उम्र 13 को पुंछ जिले के चाकन दा बाग क्रॉसिंग प्वाइंट पर पाकिस्तान के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की कहुटा तहसील के अबासपुर से संबंध रखने वाली दोनों लड़कियों को 6 दिसंबर को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय (Indian) क्षेत्र में पकड़ा गया था।

इन लड़कियों (Girls) ने अनजाने में नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर ली थी। चाकन दा बाग क्रॉसिंग प्वाइंट पर भारतीय और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच बैठक के बाद दोनों लड़कियों को वापस भेज दिया गया। सेना ने कहा कि सीमा पर तैनात सैनिकों ने 6 दिसंबर को दोनों लड़कियों को पकड़ा और इस दौरान जवानों ने लड़कियों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचने दिया और उन्हें सही सलामत वापस भेज दिया गया है।

इन दोनों लड़कियों को सीडीबी बिंदु पर पाक अधिकारियों ने रिसीव किया। एलओसी पार करने वाली लड़कियों में एक लड़की लाइबा जबैर ने कहा कि हमने अपना रास्ता खो दिया और भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। हमें डर था कि सेना के जवान हमारे साथ मारपीट करेंगे लेकिन उन्होंने हमारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया। हमने सोचा था कि वे हमें वापस नहीं जाने देंगे लेकिन आज हमें घर भेजा जा रहा है। लोग यहां बहुत अच्छे हैं।

Share to...