Corona Vaccine : फाइजर के बाद सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भी कोवीशील्ड के इमरजेंसी यूज की अनुमति मांगी है। इसी के साथ सीरम इंस्टीट्यूट देश की पहली स्वदेशी कंपनी बन गई है, जो कोरोना वैक्सीन को मार्केट में लॉन्च करने को तैयार है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वैक्सीन में देरी न होने की बात दोहराई और तब तक लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।
सीरम ने रविवार को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के पास इसके लिए आवेदन किया है। भारत में अब तक 96.73 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं पिछले दिनों कई वैज्ञानिकों से मिला। मुझे महसूस हुआ कि कोरोना वैक्सीन के देश को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लेकिन हमें अभी भी बेफिक्र नहीं होना है। मास्क और 2 गज की दूरी का ध्यान रखिए।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार सीरम इंस्टीट्यूट ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की कोवीशील्ड के 4 करोड़ डोज बना चुका है। सीरम ने अपने आवेदन में कहा है कि यूके में दो क्लीनिकल टेस्ट, ब्राजील और भारत में एक-एक टेस्ट में वैक्सीन में बीमारी से लड़ने के लिए अच्छी एफिकेसी 90 प्रतिशत पाई गई है। सुरक्षा के लिहाज से देखें तो कोवीशील्ड के ट्रायल में कोई विपरीत असर सामने नहीं आया। लिहाजा वैक्सीन एक टार्गेटेड पॉपुलेशन को दी जा सकती है।
सीरम दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है। कंपनी ने कसौली स्थित सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी को टेस्टिंग के लिए वैक्सीन के 12 बैच सौंपे हैं। 4 दिसंबर को अमेरिकी कंपनी फाइजर ने भारतीय ड्रग कंट्रोलर से अपनी वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए अप्रूवल मांगा था। फाइजर की वैक्सीन लगाए जाने को यूके और बहरीन ने मंजूरी दे दी है। भारत ने पहले ही साफ कर दिया है कि देश में कोई भी वैक्सीन तभी लाई जाएगी, जब वह यहां क्लीनिकल ट्रायल्स पूरे कर ले।

More Stories
Dog Vaccination Updates: जंगल के राजा पर मंडराया अदृश्य दुश्मन का खतरा, असामान्य हरकतें करने लगे संक्रमित बाघ
Bhopal Police Updates: एमपी नगर जोन-2 अंग्रेजी शराब दुकान के सामने दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
MP Weather Updates: 21 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं