Bharat Band : नए कृषि कानूनों के विरोध में अपने आंदोलन (Farmer Law Protest) को तेज करते हुए किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद (Bharat Band) का ऐलान किया है। इस ऐलान के मद्देनजर सोमवार को केंद्र सरकार (Central Government) ने राज्यों के लिए भारत बंद (India) के दिशा-निर्देश (Advisory) जारी किए हैं। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol) का पालन कराना और कोई भी अप्रिय घटना न होने देने के लिए राज्यों को निर्देशित किया गया है।
किसान संगठनों के अनुसार 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक भारत बंद होगा। इस दौरान सभी दुकानें और कारोबार बंद रहेंगे। हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और राजस्थान में सभी मंडियां बंद रहेंगी, लेकिन शादी के कार्यक्रमों को बंद से छूट दी गई है। एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को भी छूट रहेगी, हालांकि इस दौरान मीडिया के अलावा सभी आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।
किसान नेता बलदेव सिंह के अनुसार ये बंद शांतिपूर्ण रहेगा। किसी को भी हिंसक होने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यदि किसी ने हिंसा की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंगे। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए गुजरात के 250 किसान बंद को समर्थन देने के लिए दिल्ली आएंगे।
किसानों के भारत बंद को कांग्रेस, टीआरएस, द्रमुक, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, एनसीपी, टीएमसी, आरजेडी, आप और वामदलों ने भी अपना समर्थन दिया है। इनके अलावा 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भी बंद का समर्थन किया है। हालांकि आरएसएस से जुड़े भारतीय किसान संघ ने इस बंद से अलग रहने की घोषणा की है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित