भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत के बाद कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही हैं। वही एक और जहां दिग्विजय सिंह ईवीएम पर सवाल खड़े कर भाजपा को घेरने का प्रयास कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनके ही भाई लक्ष्मण सिंह ने दिग्विजय सिंह पर ही हमला बोल दिया हैं।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस पार्टी के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। भाजपा से मुकाबला करने के साथ साथ कांग्रेस को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी साधना है। इसी बीच एक और जहां दिग्विजय सिंह ईवीएम पर सवाल खड़े कर भाजपा को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं तो वही दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने दिग्विजय सिंह पर ही हमला बोल दिया हैं।
प्रदेश मे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हार के लिए लक्ष्मण सिंह ने कहा हार के लिए ईवीएम नहीं बल्कि भीतरघात जिम्मेदार है इतना ही नहीं उन्होंने दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि भाजपा ने 20 साल पहले दिग्विजयसिंह का नाम बंटाधार नाम रखा था आज भी यह नाम चल रहा है। इसका आकलन करना जरूरी है। बंटाधार नाम लेते ही बीजेपी को वोट मिल जाते हैं।

More Stories
IoT Security Warning: बच्चों के AI खिलौनों से लेकर रोबोट वैक्यूम तक, हर तरफ मंडरा रहा है डेटा लीक का बड़ा खतरा
Rajat Patidar Fan Meet News: क्रिकेटर रजत पाटीदार से मिलने पहुंचा ओडिशा का यह खास फैन, आरसीबी की जर्सी पाकर हुआ गदगद
Anant Seva Nyas Indore News: मालवा के होल्कर राजघराने के समाधि स्थल पर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए हर साल होता है सामूहिक श्राद्ध कर्म