April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जानिए किसने जीता गोल्डन बेट, गोल्डन बॉल और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अवॉर्ड

दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। ये भारतीय टीम का तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब है। भारतीय टीम के चैंपियन्स ट्रॉफी जितने के बाद से ही देशभर में जश्न का माहौल है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने फाइनल में 76 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हम आपको बताते हैं गोल्डन बैट, गोल्डन बॉल और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड किसने जीता।

चैंपियंस ट्रॉफी में गोल्डन बैट उस बल्लेबाजी को दिया जाता है जिसने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए होते हैं, जबकि गोल्डन बॉल अवार्ड उस गेंदबाज को दिया जाता है, जिसके नाम टूर्नामेंट समापन के बाद सबसे ज्यादा विकेट हों।

गोल्डन बैट की बात करें तो भारतीय मूल के कीवी प्लेयर रचिन रविंद्र को ये अवार्ड मिला हैं। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजी रचिन रविंद्र ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का गोल्डन बैट अवार्ड जीता। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। रचिन ने 4 मैचों में 263 रन बनाए, जिसमे 112 रनों की पारी सर्वाधिक है। उन्होंने टूर्नामेंट में 2 शतक लगाए लेकिन फाइनल में वह 37 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 29 चौके और 3 छक्के लगाए।

वही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में गोल्डन बॉल का अवार्ड भी न्यूजीलैंड के प्लेयर को ही मिला। मैट हेनरी को गोल्डन बॉल 2025 अवार्ड मिला, उनकी कमी कीवी को फाइनल में खूब खली। वह सेमीफाइनल में चोटिल हो गए थे, जिस कारण फाइनल में नहीं खेल पाए थे। मैट हेनरी ने 4 मैचों में 10 विकेट चटकाए।

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में दूसरे नंबर पर भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती रहे, जिन्होंने 3 मैचों में 9 विकेट लिए।

इसी के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का अवार्ड भी न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने जीता। उन्होंने 4 मैचों में 263 रन बनाए और 3 विकेट हासिल किए। रचिन ने टूर्नामेंट में 2 शतक लगाए हैं।

Share to...