दुबई: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफ़ी को अपने नाम कर लिया। 12 साल बाद भारतीय टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी को अपने नाम किया है। भारत की जीत प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित राजनेताओं ने बधाई प्रेषित की है।
आज 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया। फाइनल में भारत को जीत के लिए 252 रनों का टारगेट मिला था, जिसको उसने 49वें ओवर की आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया। भारतीय टीम की जीत में कप्तान रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रोहित शर्मा ने 76 रन बनाकर जीत की नींव रखी।
भारतीय टीम ने तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीती हैं। भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी। तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था। फिर एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी ओर अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने इतिहास रचा है।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की ओर 7 विकेट के विकेट नुकसान पर 251 रन बनाएं। टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 105 रनों की शतकीय साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान रोहित शर्मा ज्यादा आक्रामक मूड में नजर आए। रोहित ने पांच चौके और तीन छक्के की मदद से सिर्फ 41 गेंदों पर अपनी फिफ्टी कर ली वहीं गिल ने धीमी बल्लेबाजी की। भारत का पहला विकेट 19वें ओवर में गिरा, जब मिचेल सेंटनर ने गिल को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट करा दिया गिल ने 1 छक्के की मदद से 50 बॉल पर 31 रन बनाए इसके बाद भारत ने विराट कोहली का विकेट सस्ते में गंवा दिया, जो 1 रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
फिर भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट खो दियाा, जो बड़ा शॉट मारने की कोशिश में रचिन रवींद्र की बॉल पर स्टम्प आउट हो गए। रोहित ने 83 गेंदों पर 76 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे रोहित शर्मा के आउट होने के समय भारत का स्कोर तीन विकेट पर 122 रन था। रोहित के आउट होने के बाद अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 61 रनों की पार्टनरशिप करके भारत को संभाला श्रेयस अय्यर अनलकी रहे कि वो अपनी फिफ्टी नहीं पूरी कर पाए। श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों पर 48 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे। श्रेयस को मिचेल सेंटनर ने रचिन रवींद्र के हाथों कैच आउट कराया। फिर भारत ने अक्षर पटेल (29) का भी विकेट खो दिया, जो ब्रेसवेल की बॉल पर विलियम ओरोर्के को कैच थमा बैठे। श्रेयस अय्यर के आउट होने के समय भारत का स्कोर पांच विकेट पर 203 रन था। यहां से केएल राहुल ने नाबाद 34 रन बनाकर भारत को जीत की मंजिल तक पहुंचाया हार्दिक पंड्या (18) और रवींद्र जडेजा (9*) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं।
भारतीय टीम के मैच जीतने के साथ ही देशभर में दीपावली से माहौल हो गया। भारतीय क्रिकेटप्रेमियों ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई देकर जश्न मनाते नजर आए। देशभर में दीपावली मनाई गई। पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राजनेताओं ने भारतीय टीम की जीत पर बधाई प्रेषित की हैं।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर