इंदौर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के स्लोगन पोस्टर का विमोचन मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया।
इस अवसर पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पर्यावरण की चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए सभी वर्गों को सामूहिक प्रयास करना होंगे। महापौर भार्गव ने कहा कि खिताबधारी शहर में आमजन भी आगे बढ़कर पर्यावरण की रक्षा के लिए विभिन्न प्रयास कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से अनवरत् शहर के तमाम संगठन और संस्थाएं मिलकर 51 लाख पौधे लगाने का संकल्प दोहरा रही है।
इस अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब मप्र के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, कृष्णा जौहरी, सोनाली यादव, शीतल रॉय सहित अन्य मौजूद रहें।

More Stories
केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का आदेश केमिकल इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह