October 30, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Indore Local News Mayor Pushyamitra Bhargav: जल संरक्षण को जनअभियान बनाएं नागरिक; महापौर ने इंदौर के उद्यानों और वार्डों का लिया जायजा

महापौर ने पश्चिम क्षेत्र के वार्डों का किया दौरा, जल संरक्षण के साथ उद्यानों की व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार सुबह इंदौर के पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर नागरिक सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय रहवासियों से मुलाकात कर जल संरक्षण और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग को लेकर चर्चा की। उन्होंने नागरिकों से पानी की बर्बादी रोकने और जल संरक्षण को जनअभियान बनाने की अपील की।

दौरे के दौरान महापौर ने क्षेत्र के विभिन्न उद्यानों का भी निरीक्षण किया। कुछ उद्यानों में ग्रीन वेस्ट (हरित कचरा) बिखरा मिलने पर उन्होंने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई और तत्काल सफाई कर उद्यानों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्यानों में स्वच्छता और रखरखाव को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिन उद्यानों में बच्चों के खेलने के लिए झूले और चकरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, वहां अगले सात दिनों में आवश्यक उपकरण लगाने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि उद्यानों को केवल हरियाली तक सीमित न रखते हुए बच्चों और रहवासियों के लिए उपयोगी एवं आकर्षक बनाया जाए।

दौरे के दौरान निगम के झोनल अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे।

Share to...