April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर पहुँचे बाबा महाकाल के दरबार, भस्मारती में शामिल होकर लिया दर्शन लाभ

उज्जैन: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आज उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। वे प्रातःकालीन भस्म आरती में सम्मिलित हुए और विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उनके साथ भारतीय टीम के बेटिंग कोच शीतांशु कोटक भी मौजूद रहे। दोनों ने भक्ति भाव से भगवान महाकाल के दर्शन कर देश और टीम की सफलता की कामना की।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने गौतम गंभीर का स्वागत एवं सम्मान किया। मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

दर्शन उपरांत गौतम गंभीर ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आध्यात्मिक अनुभूति व्यक्त की।

दर्शन उपरांत गौतम गंभीर ने बातचीत करते हुए कहा कि पहली बात तो यह है कि बाबा ने मुझे यहां बुलाया और इतने अच्छे दर्शन हुए हैं। बाबा की कृपा हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि बाबा महाकाल मुझे दोबारा यहाँ बुलाएंगे। मंदिर की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं और आत्मिक शांति मिली है बाबा का आशीर्वाद मिला है और जब बाबा दोबारा बुलाएंगे तो मैं जल्द यहां फिर आऊंगा।

Share to...