April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इंडियन कोस्ट गार्ड के चीफ राकेश पाल का चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन, रक्षामंत्री राजनाथ सहित नेताओ ने किया शोक व्यक्त

चेन्नई: भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई में आखिरी सांस ली।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राकेश पाल को बेचैनी की शिकायत के बाद दिन में राजीव गांधी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी जांच की साथ ही एंजियो टेस्ट करने के लिए कहा। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अस्पताल में जाकर राकेश पाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। राकेश पाल का पार्थिव शरीर दिल्ली लाया जाएगा।

इंडियन कोस्ट गार्ड के डीजी के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा कि चेन्नई में आज भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल के असामयिक निधन पर गहरा दुख
हुआ। वे योग्य और प्रतिबद्ध अधिकारी थे, जिनके नेतृत्व में ICG भारत की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में बड़ी प्रगति कर रहा था। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज चेन्नई में तटरक्षक बल के समुद्री बचाव और समन्वय केंद्र की नई इमारत का उद्घाटन किया था। इस समारोह का समन्वय करने के लिए भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल चेन्नई में थे।

Share to...