नईदिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज ब्रिस्बेन के गाबा में बारिश की भेंट चढ़ गया। हालांकि, इससे भारत को कोई नुकसान नहींं हुआ।मैच रद्द होने से भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है।
अंतिम टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 4.5 ओवर में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत 52 रन बगैर किसी नुकसान के 52 रन बना लिए थे। अभिषेक शर्मा 13 गेंद में 23 रन और शुभमन गिल 16 गेंद में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके बाद मौसम खराब हो गया और बिजली गिरने की वजह से मैच को रोक दिया गया। इसके बाद बारिश शुरू हो गई और फिर खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका।
मैच के आधिकारिक तौर पर रद्द होते ही तीन मैच की सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर ली। इस सीरीज का आगाज कैनबरा में मैच रद्द होने के साथ हुआ था। इसके बाद मेलबर्न में टीम इंडिया को सीरीज के दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद सीरीज के तीसरे और चौथे टी20 मुकाबले में जीत दर्ज करके टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी जो अंत में निर्णायक साबित हुई। ये भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चौथी द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीत है। इससे पहले भारत ने 2020/21 में ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से, 2022 में तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से, 2024/25 में पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया था।
भारत के सलामी और दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अभिषेक एशिया कप 2025 में भी प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। लगातार दूसरी सीरीज में अभिषेक प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। अभिषेक ने सीरीज में 19, 68, 25, 28 और 23* रन की पारियां खेलीं। उन्होंने सीरीज में खेले 5 मैच की 5 पारी में एक बार नाबाद रहते हुए 40.75 के औसत और 161.38 के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 163 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक शामिल रहा। 68 रन की ये पारी उनका सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रही।

More Stories
संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत काल भैरव, अंगारेश्वर मंदिर विस्तारीकरण एवं हरसिद्धि मंदिर-रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात