इजरायल व हमास के बीच जंग जारी हैं। लगातार इजरायल व हमास द्वारा एक दूसरे पर हमले जारी हैं। जंग में दोनो ही ओर नुकसान हो रहा है। वही इजरायल द्वारा सभी चीजों पर प्रतिबंध लगाने से गाजा में हालात खराब हो चले हैं। गाजा पट्टी में जान माल का भारी नुकसान हुआ हैं जो जारी हैं।
इसी बीच भारत ने सह्रदयता दिखाते हुए फिलिस्तीन को मानवीय सहायता भेजी है, जहां गाजा पट्टी में हजारों की संख्या में फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इजराइली सेना ने हर तरफ तबाही मचाई हुई है। सीमाओं को बंद कर रखा है। खाना-पानी की दिक्कत हो रही है।
भारतीय वायु सेना का C-17 विमान आज लगभग 6.5 टन मेडिकल और 32 टन डिजास्टर रिलीफ सामग्री लेकर मिस्र के एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई। सामग्री में दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल शुद्धिकरण टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। मिस्र से सड़क मार्ग के जरिए इन राहत सामग्री को गाजा में भेजा जाएगा।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत ने इजराइल फिलिस्तीन संघर्ष पर एक नरम रुख अपनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराअल पर हमास के हमले से हैरानी जताई थी और इसे आतंकवादी हमला करार दिया था। हाल ही में गाजा पट्टी के एक अस्पताल पर हमले की प्रधानमंत्री ने आलोचना की थी, जहां इजराइल लगातार हमले से इनकार कर रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने एक ट्वीट में इजराइल-फिलिस्तीन के मुद्दे पर भारत के पुराने रुख को भी दोहराया।
बहरहाल भारत के द्वारा फिलिस्तीन को राहत सामग्री भेजी हैं जो बहुत ही सराहनीय कदम मानवता के मद्देनजर माना जा रहा हैं।

More Stories
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश