पुणे: एक निजी कंपनी के प्रशिक्षण विमान की आज रविवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे जिले में आपातकालीन क्रेश लैंडिंग हो गई । पुणे के गोजुबावी के पास आपातकालीन लैंडिंग हुई। इस दौरान प्रशिक्षु पायलट व साथी सुरक्षित रहें।
घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि एक निजी विमान अकादमी का एक प्रशिक्षण विमान रविवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे जिले में गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान सुबह करीब आठ बजे बारामती तालुका के गोजुबावी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बारामती पुलिस के अनुसार ‘रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी का एक प्रशिक्षण विमान गोजुबावी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक प्रशिक्षु पायलट और एक प्रशिक्षक घायल हो गए। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
उन्होंने कहा, ‘दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चला है, हम घटना की जांच कर रहे हैं।
गांव में विमान के क्रेश लैंडिंग के बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ लग गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नही हुई। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे और पायलट व ट्रेनी पायलट को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया गया। इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध